If you are looking for rakhi special easy mehndi trick, this S letter mehndi will surely a must watch mehndi design.
प्रिय मित्रों व साखियो नमस्कार,
एक खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन लगाना हर महिला पर लड़की का सपना होता है। मेहंदी महिलाएं व लड़कियां शुभ अवसर पर लगाती हैं। कुछ लड़कियां व महिलाएं शौक में भी मेहंदी का डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। आज हम आपको बिल्कुल नहीं डिजाइन बनाना सिखाएंगे। यह डिजाइन अंग्रेजी के S अक्षर से बनाई जाएगी। यह डिजाइन लगाने में बेहद आसान है। यह मेहंदी का डिजाइन बहुत ही कम समय में लग जाएगी। S अक्षर से बनी यह डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है।
Preparation for Mehndi मेहंदी लगाने से पूर्व तैयारी
- *मेहंदी लगाने से पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो कर सुखा लीजिए।
- * मेहंदी का एक मुलायम कोन ले लीजिए। अब मेहंदी का कोन हल्का सा काट लीजिए। अगर मेहंदी का कोन सख्त हुआ तो मेहंदी की डिजाइन बनाने में बहुत समस्या होती है।
- * यदि आप मेहंदी का गहरा रचाव पसंद करते हैं तो मेहंदी उतारने के बाद मेहंदी का तेल अवश्य लगाये।
How to Draw Easy Mehndi for Front Hand from Letter ‘S’ मेहंदी लगाने की विधि
- हाथ के पिछले हिस्से में अंग्रेजी का S बना लीजिए। एक उल्टा S बनाना है तथा एक सीधा S बनाना है। अंग्रेजी के S अक्षर वाली डिजाइन आपको पहली उंगली पर आधी उंगली तक बनाना है। अब इस डिजाइन को थोड़ा मोटा कर लीजिए।
- अब सबसे नीचे वाले S के ऊपरी सिरे को गोल बनाकर टिक्कीदार कर दीजिए और नीचे के सिरे को ऊपर के सिरे से जोड़ कर आम का बूटा जिस प्रकार बनता है उस प्रकार की डिजाइन बना लीजिए। इसी प्रकार सभी को आम के बूटे के जैसी आकृति बना लीजिए। अब सबसे नीचे वाले आम के बूटे के नीचे एक मोटी गोल टिक्की बना दीजिये।
- अब इसको घेरती हुईं दो लकीरों वाला गोला बना लीजिए। अब इस पर छोटे, महीने, गोले बना लीजिए। अब इनके ऊपर पंखुड़ियां बना लीजिए। यह पंखुड़ियां थोड़ी बड़ी बनानी होंगी। पंखुड़ियों का ऊपरी सिरा लहरदार बनाना है। अभी पंखुड़ियों के ऊपर छायांकन कर लीजिए।
- छायांकन के बाद पंखुड़ियों के नीचे वाले हिस्से में एक बड़ी गोल टिक्की बना लीजिए। अब सभी आम के बूटे के पीछे से एक लकीर निकाल दीजिए, जिसका सिरा मोटा हो। अब एक दूसरी लकीर निकाल दीजिए, जिसका सिरा टिक्किदार बना लीजिए। अब इस लकीर पर महीन, घने, छोटे गोले बना लीजिए।
- अब सभी आम के बूटे के बीच में खड़ी व पड़ी लकीरों की जाली बना लीजिए। अब सभी जालियों में नीचे की ओर एक – एक टिक्की बना लीजिए। अब जो महीन गोले वाली डिजाइन आपने बनाई थी उस पर मोटी मोटी टिकिया बना लीजिए।
- अब आम के बूटे के नीचे आगे की और तीन तीन छोटी लकीरे बना दीजिए। जिनका आगे का सिरा मोटा होना चाहिए। अब तीसरी उंगली पर नाखून के पास एक बड़ी गोल टिक्की बना लीजिए। अब इसको घेरता हुआ एक गोला बना दीजिए। अब इस पर महीन, छोटे, गोले बना लीजिए।
- अब एक गोलाई में लकीर बना दीजिए। इस लकीर का सिरा दूसरे आम के बूटे तक आता हुआ बना लीजिए। अब इस लकीर पर महीन, छोटी, गोल टिक्कियां बना लीजिए।
इस प्रकार की खूबसूरत डिजाइन बनाने के लिए आपको बहुत कम समय व बहुत कम श्रम की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही साथ यह डिजाइन वह लोग भी बहुत आसानी से लगा सकते हैं जिन्होंने अभी मेहंदी लगाना नया नया सीखा है। हमें उम्मीद है कि आप को S अक्षर से बनी यह मेहंदी की डिजाइन बेहद खूबसूरत लगी होगी। आपको मेहंदी के इस डिजाइन को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, सहेलियों में जरूर से जरूर शेयर करनी है।
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।
Very beautiful mehendi design
that was good yaar❤❤
Keep it up
I always liked your videos
❤❤
Nice