प्रिय दोस्तों और सखियों नमस्कार,
हमारे देश भारत में मेहंदी का चलन हर उम्र के लोगों में पाया जाता है। पहले यह चलन सिर्फ स्त्रियों में पाया जाता था। परंतु अब पुरुषों की भी दिलचस्पी मेहंदी में बढ़ गई है। अब शादी के समय अक्सर यह देखा गया है कि दूल्हा और दुल्हन की मेहंदी में प्रतियोगिता जैसी हो जाती है। दूल्हे की मेहंदी ज्यादा खूबसूरत है अथवा दुल्हन की मेहंदी ज्यादा सुंदर है। लोगों में यह बात करना अब एक आम चलन सा हो गया।
अब बात मेहंदी की हुई है तो हम आज आपके लिए एक बहुत ही खूबसूरत और नई मेहंदी डिजाइन लेकर के आपके पास आए हैं।
लड़कियों में भरे हाथ के डिजाइन का बहुत ज्यादा चलन है जिसमें आधे हाथ भरे होते हैं और आधे हाथ खाली रहते हैं। जिन लोगों को बहुत भरी हुई डिजाइन नहीं अच्छी लगती है उनके लिए यह डिजाइन बहुत ही खास हैं और यह डिजाइन बहुत ही आसानी से कम समय में लग जाती है। अंग्रेजी के e अक्षर से बनने वाली यह डिजाइन बहुत ही आसानी से लग जाएगी। इससे आपकी हथेली बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
मेहंदी लगी हुई हथेली सभी को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है चाहे वह बच्चे हो अथवा बड़े। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद को सजाने संवारने का समय हम औरतों को बहुत ही कम मिल पाता है परंतु हम आपके समय और आपके सौंदर्य दोनों का ख्याल रखते हुए ऐसे बताएंगे जिससे आप मात्र 5 मिनट में अपने हाथों को बड़ी ही सहजता के साथ सजा लेंगीं।
मेहँदी डिज़ाइन लगाने से पूर्व की जाने वाली तैयारियां
- आपको एक मुलायम आसानी से चलने वाली नई कोन लेनी होगी और उसे थोड़ा सा ही काटना होगा जिससे आप की डिजाइन खराब ना हो।
- एक पुराना कपड़ा भी रख लें जिससे कुछ भी डिजाइन अगर आपसे ख़राब बन जाती है तो आप उसे आसानी से हटा सके क्योंकि अगर ज्यादा देर तक मेहंदी आपके हाथों पर लगी रही तो वह ज्यादा गहरी छाप छोड़ सकती है।
- मेहंदी गहरी रचे इसके लिए आपको सबसे पहले हाथो और पैरों को अच्छे से साबुन से धो कर सुखा लेना होगा।
आसान शेडेड मेहँदी डिज़ाइन लगाने की विधि
- कलाई से 3 उंगली नीचे से थोड़ी हथेली तक आता हुआ अंग्रेजी के e वर्ण जैसा डिजाइन बनाना होगा। यह डिजाइन थोड़ा मोटा बनाना होगा और इसके ठीक ऊपर एक पतला आधा गोला बनाना होगा।
- उस पर बड़ी-बड़ी पांच पंखुड़ी बनानी होंगी पंखुड़ियों की बाहरी सतह जो आप बनाएंगे। वह भी आपको थोड़ा मोटा बनाना होगा। उन पंखुड़ियों के बीच एक आधा गोला बनाना होगा और उसके अंदर उससे भी छोटा एक और आधा गोला बनाना होगा।
- अब सबसे छोटे गोले को हिना (Heena) से भरना है तथा उसके ऊपर वाले गोले को तिरछी पतली लकीरों से भरना होगा।
- अब दूसरी पंखुड़ी से एक तिरछी लकीर बनानी है। दूसरी लकीर, दूसरी व तीसरी पंखुड़ी के बीच से निकालनी है और तीसरी लकीर तीसरी पंखुड़ी से बनानी है अब उस पर छोटी छोटी टिक्कियां बना लेंगे।
- चौथी पंखुड़ी के ऊपर जहां अंगूठा खत्म होता है। वहां उल्टा अंग्रेजी का e अक्षर बनाना होगा परंतु अंदर जाने वाली गोलाई को जोड़ना नहीं है।
- अब उस पर आधा गोला बनाना है। उस पर भी चार बड़ी पंखुड़ियां बनानी होंगी। उसके अंदर एक आधा गोला फिर उससे छोटा गोला और उसके अंदर सबसे छोटा गोला बनाना है।
- अब सबसे छोटे गोले में मेहंदी भरना है तथा उसे बड़े गोले में तिरछी महीन लकीरे बनानी होंगी।
- अब पहली उंगली पर से होते हुए दूसरी उंगली तक e अक्षर बनाएं। यह e अक्षर मोटा होना चाहिए अब पहली उंगली पर तिरछी तिरछी पांच पतली लकीरे बनाइए। उन पर छोटी छोटी बिंदी जैसी डिजाइन बना लेनी होंगी।
- इस प्रकार से लगाई गई मेहंदी का डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए आपको सिर्फ 5 मिनट खुद के लिए निकालने होंगे।
अगर आपको हमारा आसान शेडेड मेहँदी डिज़ाइन पसंद आ गया है तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ Social Media पर जरूर शेयर कीजिये।
धन्यवाद!
Related Posts
