प्रिय दोस्तों व सखियों नमस्कार,
आज की हम जो मेहंदी आप के लिए लाए हैं वह एक ब्राइडल मेहंदी (Bridal Mehndi Design) है। यह ब्राइडल मेहंदी किस प्रकार लगाई जाएगी आइए हम विधिवत आपको बताते है।
मेहँदी लगाने की विधि Bridal Mehandi Design Step by Step
- कलाई से थोड़ा नीचे तीन लकीर खींचिये। बीच वाली लकीर दोनों लकीरों की अपेक्षाकृत मोटी रखनी है। अब नीचे वाली लकीर पर छोटे, महीन, घने गोले बना लीजिए। अब इस गोले वाली लकीर के ऊपर बीच में एक बहुत बड़ी सी पंखुड़ी वाली डिजाइन बना लीजिए। अब इस गोले को घेरती हुई दो लकीरे और बना लीजिए ।
- अब पंखुड़ी को तिरछी लकीरों वाली जाली से भर दीजिए। पंखुड़ी का बाहरी किनारा मोटा कर लीजिए। अब जो आपने पंखुडी को घेरती हुई पहली लकीर बनाई थी उसको भी मोटा कर लीजिए।
- अब इस लकीर के बाद वाली लकीर पर छोटे – छोटे, महीन, घने गोले बना लीजिए। अब छोटे गोले वाली लकीर पर बहुत मोटी थोड़ी लंबवत टिक्कियां पूरी लकीर पर बना लीजिए।
- अब इसके ऊपर एक मोटी लकीर बना दीजिए। इस लकीर और गोलों के बीच जो रिक्त स्थान है उसमें खड़ी लंबवत घनी लकीरे बना लीजिए। अब इसके ऊपर एक लकीर और बना लीजिए। इस पर महीन, घने, छोटे गोले वाली डिजाइन बना लीजिए।
- अब इस महीन गोले वाली लकीर के ऊपर बिल्कुल बीच में एक बड़ा गोला बनाइये। अब इसी गोले के ऊपर से घेरता हुआ एक गोला और बना लीजिए। अब गोले की बीच में तिरछी लकीरों से बनी जाली बना लीजिए। अब गोले की लकीर को मोटा कर लीजिए। इस गोले को घेरने वाली लकीर को भी मोटा कर लीजिये।
- अब इस लकीर के ऊपर एक लकीर और भी बना लीजिए। इस पर महीन, छोटे, घने गोले बना लीजिए। अब उस पर फूल की पंखुड़ियां बना लीजिए। यह पंखुड़ियां नीचे से ऊपर तक चौड़ाई में बनानी है तथा ऊपरी सिरा लहरदार बनाना है। जिस प्रकार mehndi video में आपको दिखाया गया है ठीक वैसी ही पंखुड़ियां बना लीजिए। अब हर पंखुडी के छायांकन वाले भाग के ऊपर एक एक टिक्कियां बना लीजिए। अब फूल के ऊपर एक आम का बूटा बना लीजिए। आम के बूटे के पीछे से एक पतली गोलाई लिए हुवे लकीर बना लीजिए जिसके सिरे पर गोल टिक्की बनी हुई हो। अब इस पर एक गोल बना लीजिए ।उस पर एक फूल बना लीजिए अब फूल का गोला मोटा कर लीजिए ।
- अब आम के बूटे के बाई ओर नीचे से ऊपर की ओर आती हुई बड़ी से छोटी होती हुई गोलाई लिए हुए लकीर बनाएं। इस लकीर के सिरे पर एक एक गोल टिक्की बना लीजिए। अब आम के बूटे पर तिरछी,घनी लकीरों से बनी जाली बना लीजिए। अब इसका बाहरी सिरा मोटा कर दीजिए।
- अब फूल के ऊपर की ओर एक आम का बूटा बना लीजिए। आम के बूटे के अंदर नीचे की ओर से गोल, घनी, चकरी बना दीजिए। अब इस बूटे के पीछे से तीन लकीरे गोलाई लिए हुए बना लीजिए। जिसमें पहली लकीर के सिरे पर गोल टिक्की बना लीजिए। दूसरी लकीर के सिर पर तीन भरी हुई आकृति बना लीजिए।
- तीसरी लकीर के आगे से चौड़ाई में भरी हुई लकीर बनानी है। अब पहले आम के बूटे के पीछे से 7 बड़ी से छोटी होती हुई गोलाई में लकीरे बना लीजिए। जिसका अंतिम सिर टिक्किदार होना चाहिए। अब फूल के गोले के बीच में एक टिक्की बना लीजिए। अब फूल के दाई और गोलाई में बड़ी से छोटी होती हुई लकीर बना लीजिए। जिसका अंतिम सिर टिक्किदार होता है।
- अब बीच वाली उंगली पर थोड़ी मोटाई में लकीर बनानी है। फिर इस लकीर की उलटी दिशा में नाखून तक लकीर बनाना है। अब दूसरे आम के बूटे के पास जो आखिरी लकीर आपने बनाई है। उस पर बड़ी मोटी टिक्की बना लीजिए। अब फूल की हर पंखुड़ी के सिरे पर मोटी गोल टिक्की बना लीजिए।
Hope you loved our Wedding Mehndi design!
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।