प्रिय दोस्तों / सखियों नमस्कार,
करवा चौथ एक बहुत ही शुभ त्यौहार माना गया है और इस शुभ त्यौहार पर सौभाग्यशाली औरतें अपने हाथों पर मेहंदी लगाना बहुत ही शगुन का काम समझती हैं। आज हम आपको बहुत ही आसानी से लगाई जाने वाली मेहंदी की डिजाइन बताने जा रहे हैं। मेहंदी का यह डिजाइन कोई भी बहुत ही आसानी से अपने हाथों पर लगा सकता है। आज हम आपको जो डिजाइन बताने जा रहे हैं वह बोतल के ढक्कन से लगाई जाएगी। इस प्रकार की मेहंदी लगाने के लिए हमें कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होगी।
Things Needed to Draw Mehndi | मेहंदी लगाने के लिए आवश्यक सामग्री
- मेहंदी के इस डिजाइन को लगाने के लिए सबसे पहले आपको बोतल के ढक्कन की जरूरत होगी। ढक्कन का आकार गोल होना चाहिए।
- दूसरी आवश्यक सामग्री मेहंदी का मुलायम कोन है, अगर कोन कठोर होगा तो आप आसानी से डिजाइन नहीं बना पाएंगे।
- तीसरी सबसे आवश्यक सामग्री ईयरबड है, ईयरबड से पूरी डिजाइन में आपको छायांकन करने में सहायता मिलेगी।
Step by Step Mehndi Tutorial | मेहंदी लगाने की विधि
- सबसे पहले हमें अपने हाथों को साबुन से धोकर सुखा लेना है। उसके बाद हमे एक बोतल का ढक्कन लेना होगा।
- ढक्कन पर गोलाई से मेहंदी लगा लीजिए। अब कलाई से थोड़ा नीचे की ओर बीच हाथ पर ढक्कन से छाप बना लीजिए। फिर अंगूठे की तरफ थोड़ा तिरछी होते हुए एक छाप बना लीजिए। फिर इससे ऊपर हथेली के ठीक पीछे बीच में ढक्कन पर मेहंदी लगाकर फिर से छाप बना लीजिए। अब पहली उंगली पर नीचे की ओर एक छाप बना लीजिए। अब आखिरी छाप पहली व दूसरी उंगली पर बीच में बना लीजिए। इस प्रकार ढक्कन की सहायता से सभी गोले आसानी से बना लिए जाएंगे। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया जा रहा है।
- अब कलाई से नीचे जो सबसे आखिरी गोला है- उस गोले को मोटा बना लीजिए। अब उस पर एक पत्ती जैसी बिल्कुल हल्की आकृति बना लीजिए, अब इस आकृति पर टिकिया बना लीजिए। अब ईयर बड की सहायता से एक-एक टिक्की का छायांकन अंदर की तरफ खींचते हुए डिजाइन बना लीजिए। (हम जितनी बार टिक्की से छायांकन बनाएंगे उतनी बार कागज से मेहंदी साफ कर लेंगे अन्यथा डिजाइन खराब हो जाएगी।)
- इसी प्रकार दो पत्ती पहले जैसी फिर से बना लीजिए। अब ईयर बड की सहायता से उस पर भी छायांकन कर लीजिए। अब गोले के अंदर खड़ी व पड़ी रेखाओं की जाली बना लीजिए। अब गोले के बाहरी ओर छोटी-छोटी गोल टिकियाँ बना लीजिए।
- अब इसी गोले पर फिर तीन हल्की पत्तियां बना कर उन पर मोटी मोटी गोल टिकिया बना लीजिए और ईयरबड की सहायता से पहले की तरह छायांकन कर लीजिए। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया जा रहा है।
- अब इससे ऊपर वाले गोले को मोटा कर दीजिए तथा इसमें खड़ी व पड़ी रेखाओं की महीन जाली बना लीजिए। अब गोले के बाहरी ओर छोटी छोटी टिकिया बना लीजिए। अब इस गोले के दाहिनी ओर- ऊपर की ओर एक पत्ती बना लीजिए, अब बाई ओर भी एक हल्की पत्ती बना लीजिए। अब इन पत्तियों के ऊपर हल्की एक पत्ती और बना दीजिए। अब इन तीनों आकृति पर थोड़ी मोटी गोल टिकिया बना दीजिए। टिकिया बनाने के बाद ईयर बड की सहायता से इनमें छायांकन कर दीजिए।
- अब इसी प्रकार सभी गोलों को मोटा कर लीजिए तथा उसके बाद उसमें खड़ी व पड़ी रेखाओं की जाली बना लीजिए। सभी गोले के बाहरी ओर छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बना लीजिए और गोले के ऊपर तीन तीन हल्की पत्तियां बनाकर उस पर मोटी गोल टिक्कियां बना के उसमें अंदर की ओर छायांकन कर दीजिए। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया जा रहा है।
- अब सबसे आखिरी गोले को मोटा कर दीजिए। फिर उसमें खड़ी व पड़ी रेखाओं की जालियां बना लीजिए और गोले के बाहर छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बना लीजिए।
इस प्रकार आपकी खूबसूरत मेहंदी की अरेबिक बेल बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो गई है। इस तरह करवा चौथ पर आप यह मेहंदी के डिजाइन बनाकर अपने हाथों को बहुत ही खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ ही साथ अगर आपको हमारी यह डिजाइन पसंद आती है तो आप अपने सहेलियों, दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ यह डिज़ाइन शेयर करना बिल्कुल ना भूलिएगा।
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।