“मेहरबानी होगी आपकी मुस्कान दिख जाए,
चेहरे पर सजे आपके पैग़ाम दिख जाए।
पर्दों में ना छिपाओ आँखों का तुम काजल,
काश के मेहँदी में तुम्हारी हमारा नाम दिख जाए।”
प्रिय दोस्तो/सखियों नमस्कार!
हमारे देश में शादी हो, सांस्कृतिक कार्य हो, या कोई भी मांगलिक कार्य हो सभी समारोह में मेहँदी का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन सिर्फ मेहँदी लगाने वालों को ही यह बात पता है कि कार्यक्रम के अनुसार मेहँदी का प्रकार भी बदल जाता है। आज जो मेहँदी हम आपको बताने वाले हैं उसको कोई भी बहुत ही आसानी से लगा सकता है। आज हम आपको आसानी से लगने वाली गोल टिक्की वाली डिज़ाइन बताएंगे जो कि बेहद कम समय में लगने वाली मेहँदी का डिज़ाइन है। यह डिज़ाइन आप सिर्फ एक बार देख कर मात्र पाँच मिनट में लगा सकते हैं। टिक्की वाली ये डिज़ाइन लगाने में बेहद आसान है।
सावधानियां-
- मेहँदी लगाने से पूर्व कोन की जाँच करें।
- कोन मुलायम होना चाहिए।
- कोन को कम काट कर उपयोग करना चाहिए अन्यथा डिज़ाइन खराब होने का डर बना रहता है।
- मेहँदी लगाने से पहले हाथों व पैरों को साबुन से अच्छी तरह धो के सुखा लीजिये।
टिक्की वाली मेहँदी लगाने की विधि | Apply Easy Stylish Mehndi Design
- कलाई से नीचे पीछे की तरफ एक जोड़ा लकीर बनाना है। उस पर छोटे छोटे घने तथा महीन गोले बना लेने होंगे।
- उस गोले वाली लकीर के नीचे छह बड़ी गोल टिक्कियां बनानी हैं।उसके बाद पाँच गोल टिक्कियां बनानी हैं, फिर चार गोल टिक्कियां बनानी हैं, फिर तीन गोल टिक्कियां बनानी है, फिर दो गोल टिक्कियां बनानी है, सबसे अंत में तिलक के डिज़ाइन वाली बिंदु सबसे बीच में लगानी है।
- अब फिर एक जोड़ा लकीर बनानी हैं, उस पर भी महीन, घनी तथा छोटे गोले वाली डिज़ाइन बनानी है।
- अब छोटे गोले वाली लकीर पर बीच में एक आधा चक्रीय गोल बना लीजिए। उसके उपर छोटे गोले वाली महीन घनी डिज़ाइन बना लीजिए, उसके ऊपर गोल मोटी टिक्की बना के महीन गोले वाली लकीर से छूते हुवे बनाना है। इसके बाद पूरे गोले को इसी आकृति से पर भर दे अब महीन गोलो पर छोटी छोटी टिक्की बना दे।
- अब कलाई पर अर्द्धगोला बना दे उसको महीन, घने, छोटे गोके से भर दीजिये।
- उस पर थोड़ी बड़ी फ़ूल की पंखुडी वाला डिज़ाइन बना लीजिए। जिसकी ऊपरी गोलाई ज्यादा मोटी हो । अब इन पंखुड़ियों को ऊपर की ओर अर्ध छायांकित कीजिये। अब इन पंखुड़ियों मैं एक छोटी टिक्की बना के छोटी निकलती हुई लकीर बना ले।
- अब बड़ी दो पंखुड़ियों के बीच आधा गोल बना दीजिये उस पर महीन, छोटे, घने गोले बना दीजिये।
- उस पर थोड़ी बडी पंखुड़ियों की आकृति बना दीजिये। बाहरी किनारा थोड़ा मोटाई में बना दे। अब पंखुड़ियों के नीचे लम्बवत बिंदु बना दे।
- अब इस पर पहले वाले फ़ूल से छोटा फूल बनाना है। अब उससे छोटा फूल उसके ऊपर बनाना होगा। जिस प्रकार आप वीडियो में बनता देख रहे हैं।
- आखिरी फूल आपको बड़ी उँगली के अंत तक आता हुआ बनाना है। उसके बाद एक बडी मोटी टिक्की बनायेगे। फिर छोटी छोटी तीन तीन बिंदी बनानी है। फिर एक बड़ी टिक्की बनानी है, फिर तीन छोटी छोटी बिंदी बनानी है, फिर एक बड़ी टिक्की बनानी है। आखिरी बडी टिक्की इस प्रकार बनानी है कि वह नाखून के पास तक आ जाये।
- अब बाकी उँगली व अंगूठे पर एक जैसी आकृति बनानी है। जिसके लिए नाखून के पास आधा गोला बना के उस पर फूल जैसी आकृति बना दीजिये। फूल का बाहरी हिस्सा मोटा रखना है। अब उसके आगे दो छोटी टिक्कियां बना लेंगे और सबसे आगे तिलक जैसी आकृति बनानी होगी।
उम्मीद करते है के आपको हमारी ये Easy Stylish Mehndi Design पसंद आयी होगी| प्लीज इस वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले!
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।
You are the best mehendi designer.