नमस्कार दोस्तों / सखियों,
हम आपके लिए जो मेहंदी की डिज़ाइन लेकर आए हैं वह किसी भी हल्के फुल्के समारोह में आप लगा सकती हैं। हर समारोह में मेहंदी अपना एक अलग महत्वपूर्ण स्थान रखती है। पति के नाम की मेहंदी जब आपके हाथों पर रचती हैं तब आपके चेहरे की दमक के साथ साथ आपके पति का प्रेम भी आपके लिए बढ़ जाता है।
हल्के फुल्के त्यौहार के मौके हो या बिना मौके के भी आप इस अरेबिक डिज़ाइन (Arabic Mehndi Design) को आसानी से लगा सकते हैं। कुछ लोगो को बहुत ज्यादा घनी मेहंदी नही पसंद आती है। ऐसे लोगो के लिए ही यह मेहंदी बहुत खास होगी। इस आसान मेहँदी डिज़ाइन को बनाने में आपको बहुत है कम समय लगेगा। आज कल स्कूल, कॉलेज, ऑफिस जाने वाले लोगों को ये डिज़ाइन बहुत है ज्यादा पसंद आ रही है। अगर आप हलकी डिज़ाइन पसंद करती है तो ये डिज़ाइन बिल्कुल अलग है जो कि आप पर खूब फबेगी। इसमे समय अधिक नही लगता है और फूल बूटों की सहायता से लगने वाली ये मेहंदी बहुत है आकर्षक लगती है।
परंतु याद रहे ये मेहंदी दूल्हा या दुल्हन के लिए नही है क्योंकि जो मेहंदी दुल्हन को लगती है वह काफी घनी होती है और उसमें खाली जगह नही छोड़ी जाती है। पूरे भरे हाथ की मेहंदी दुल्हन या शादी शुदा लोगो पर ज्यादा फब्ती है। अरेबिक डिज़ाइन (Arabic Design) स्कूल, कॉलेज की लड़कियों को और कार्यालय जाने वाले लोगो को ज्यादा पसंद आती है।
तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस मेहंदी को लगाने का तरीका क्या है!
मेहंदी डिजाइन बनाने से पूर्व हमको कुछ तैयारी करनी होगी।
- कोन की जांच कर लीजिए, कोन बहुत सख़्त नही होना चाहिए ।
- हाथ, पैरो को साबुन, पानी से धो कर सुखा लीजिये।
- कोन को काट ले, ध्यान रहे बहुत ज्यादा नही काटना है अन्यथा डिज़ाइन खराब हो सकती हैं।
मेहंदी लगाने की विधि | How to Apply Arabic Mehndi for Front Hand
- सबसे पहले Front hand कलाई के थोड़ा नीचे आम का बूटा/कैरी जैसा डिज़ाइन बनाना होगा जिसका बाहरी किनारा थोड़ा मोटा होगा, जिससे डिज़ाइन उभर कर दिखाई दे।
- अब इसमें खड़ी लम्बवत घनी लकीर बना लीजिए, अब इस पर पड़ी हुई घनी लकीर बनानी होगी।
- अब कलाई जहां पर मुड़ती है वहां आपको हल्का गोलाई लिए हुवे पतली सी लकीर खींचनी है। इस लकीर पर पहले बिंदू सा बना के पत्तिनुमा आकृति बनानी है। इस डिज़ाइन में ध्यान रखना है कि आम के बूटे की तरफ से बड़ी डिज़ाइन बनानी है, जैसे जैसे अंतिम छोर तक बढ़ेंगे वैसे वैसे इनका आकार कम होता जाएगा।
- अब बूटे के नीचे तीन पत्तिनुमा डिज़ाइन बना लेंगे।
- अब जो आपने पत्तिनुमा डिज़ाइन बनाई है उससे थोड़ी ऊपर एक पतली लकीर देनी होगी, अब उस पर घनी थोड़ा बड़ी बिंदु से इसको भर देना है।
- बिंदु वाली लकीर से बीच वाली उगली से पहली उंगली के पहले पोर तक पतली गोलाई से लकीर बना ले। उस पर बिंदी बना लीजिए, जिस प्रकार Mehndi Video में दर्शाया गया है।
- उससे थोड़ी दूर पर एक बीच उंगली से तीसरी उंगली के बीच तक लकीर बनाये | अब उस पर पत्तिनुमा डिज़ाइन बना लेनी होगी।
- उसके थोड़ी दूर पर आम का बूटा/ कैरी बनाकर उस पर लम्बवत खड़ी घनी लकीर देनी है अब उस पर पड़ी घनी लकीर बनानी होगी।
- उसके बाद पांच बढ़ते से घटते क्रम में इमली की पत्तिनुमा डिज़ाइन बनानी होगी।
- अब सबसे पहली वाली उंगली पर तिरछी लकीर बना के जाली जैसी डिज़ाइन बनानी है।
… और लीजिये हो गयी आपकी आसान सी मेहँदी तैयार!
अगर आपको ये डिज़ाइन पसंद आया है तो कृपया इसे अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ शेयर करना ना भूले।
धन्यवाद!
Please like my comment
Very beautiful mehendi design #BeautyZing. Thanks for sharing.
Mst
Very pretty mehndi design. Leaf design is very pretty.
Dear Friends, If you want DAILY NEW MEHNDI DESIGNS, You can SUBSCRIBE here – https://www.youtube.com/beautyzing
Ama
very nice
Looking simple and beautiful design.
Wow…heyy plzzz tell me which mehendi powder u use or which mehendi cone u use…amazing finishing yrr
Very beautiful mehndi design.