प्रिय मित्रों व सखियों नमस्कार,
आपको गिनती बचपन में सिखाई गई होगी। गिनती से हम लोग पैसे भी गिनते हैं और हर चीज गिनती करके ही हम एक दूसरे को देते हैं तथा अपने पास भी रखते हैं। क्या आपको पता है कि आप अंको से मेहंदी का डिजाइन भी बना सकती हैं। आज हम आपको अंक 5 से एक बहुत ही खूबसूरत मयूर का डिजाइन बनाना सिखाएंगे। मयूर मेहंदी लगाने की विधि निम्न वत है।
मेहँदी डिजाइन सरल मेहंदी लगाने की विधि How to Draw Easy Mehndi
- सबसे पहले तिरछा तथा मोटाई में गणित का 5 अंक बना लीजिए। अब अंक 5 के अंतिम छोर को ऊपर की ओर लंबवत ले जाइए ऊपर से गोलाई में आकृति बनाते हुए नीचे तक लकीर खींची है और पहली लकीर से छूता हुआ बना लीजिए। अब इस लकीर को मोटाई में बना लीजिए।
- अब अंक 5 का ऊपरी सिरा गोलाई में लकीर खींचते हुए नीचे के गोल सिरे तक ले आइए। अब इस लकीर को मोटा कर लीजिए। अब बीच में जो रिक्त स्थान है उसमें एक छोटा गोला बना लीजिए।
- अब गोले पर गोल पंखुड़ियां बना लीजिए। अब गोलाई वाली जो डिजाइन है उस पर एक चोंच बना लीजिए। इस प्रकार वह एक आधे मोर की तरह बन जाएगा। अब उंगली की तरफ एक छोटा गोला बना लीजिए।अब उस पर छोटे, महीन, घने गोले बना लीजिए। अब इस पर बड़ी पंखुड़ियां बना लीजिए। अब पंखुड़ियों का सिरा मोटा कर दीजिए।अब मोर की आंख बना दीजिए।
- अब जो फूल बीच में बनाया था उससे निकलती हुई तीन लकीरे बना लीजिए। अब पहली लकीर के सिरे पर गोल टिकिया बना लीजिए। दूसरी लकीर के सिरे पर पत्ती बना लीजिए। अब तीसरी लकीर का सिरा थोड़ा लंबा लहरदार बना दीजिए। अब एक लकीर थोड़ी गोलाई में बना लीजिए। एक लकीर लम्बवत थोड़ी गोलाई में बना लीजिए। जिसका सिरा टिक्कीदार बना दीजिए।
- अब एक अर्ध गोला बना लीजिए। अब इस गोले को घेरती हुई एक लकीर बना दीजिए। अब गोले के अंदर जाली बना दीजिए। अब इस पर पंखुड़ियां बना लीजिए। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया जा रहा है। अब पंखुड़ी का ऊपरी भाग मोटा कर दीजिए।
- अब फूल की दूसरी पंखुड़ी के ऊपर एक छोटा आम का बूटा बना लीजिए। अब पहली उंगली पर फूल से निकलते हुए एक अर्ध गोलाई में मोटाई में डिजाइन बना लीजिए। अब मोर के पंख में लकीरे बना लीजिए। सभी लकीरो का मोटाई में बना हुआ हो। अब मोर के निचले हिस्से में पांच छोटी लकीरे बनाकर, तीन टिक्कियां बना दीजिए।
- अब सात लकीर बना कर दो बड़ी टिकिया बना दीजिए। इसके बाद मोर की गर्दन तक वहीं लकीरे बना लीजिए। अब मोर के पीछे बड़ी से छोटी होती हुई छह लकीरे बना लीजिए। अब अंतिम में एक टिक्की बना लीजिए। अब नीचे वाले फूल के ऊपर चार बड़ी से छोटी होती हुई लकीरे बना दीजिए।
- अब पंखुड़ियों में नीचे की ओर छायांकन कर दीजिए। अब छायांकन पर बड़ी मोटी गोल टिकियां बना लीजिए। अब दूसरी उंगली पर 3 भरी व बीच में खाली पत्तियां बना लीजिए। अब पहली उंगली पर दो तिरक्षी लकीरे बना लीजिए।
- इसमें नीचे की लकीर का सिरा गोल टिक्कीदार बना हुआ होना चाहिए और दूसरी लकीर का सिरा पत्तीनुमा बना लीजिए। अब एक तिरछी लकीर बना लीजिए। उस पर महीन, छोटे, गोले बना लीजिए। उस पर थोड़ा बड़ा गोला बना लीजिए। अब इस पर एक लकीर बना दीजिए। अब लकीर और गोले के बीच में हिना भर दीजिए। अब एक तिरछी लकीर बना दीजिए। अब तीन मोटी तिरछी लकीरे बना लीजिए।
BeautyZing की ये खूबसूरत डिज़ाइन अपने दोस्तों, सहेलियों, रिश्तेदारों में जरूर से जरूर शेयर कीजिये।
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।
Related Posts

Like 8 wow nice design keep going
Very beautiful mehendi design and very easy too…
So sweet
Amazing mehndi trick…
Wow didu
awesome diii… mashallah can't imagine with 5 sooooooo much beautifuly design will come …. thanks for design diii
nice
Hello Beauty Zing,
Very Beautiful Design.
Your all designs are very beautiful.
I am trying to learn from you and your channel.
Your hard work and dedication is very good.
Thanks
Good morning ji. Mujhebhisikhanaha