प्रिय मित्रों व साखियों नमस्कार,
राखी के पावन पर्व पर लड़कियों व महिलाएं मेहँदी जरूर लगाती हैं। लगभग सभी महिलाएं व लड़कियां पीछे के हाथ की मेहँदी जरूर लगाती हैं। आज हम आपके लिए पीछे के हाथ की बहुत ही खूबसूरत फ़ूल, पत्ती की डिज़ाइन वाली अरेबिक बेल लगाने में बहुत आसान है। ये अरेबिक बेल आप हल्के फुल्के समारोह में भी आसानी से लगा सकते हैं। आइये देखते हैं ये आसान सी बेल किस प्रकार लगाई जा सकती है?
Easy Mehndi for Back Hand मेहँदी लगाने की विधि
- सबसे पहले हथेली के बिल्कुल पीछे आप एक बड़ी, मोटी, गोल टिक्की बना लीजिए अब इस टिक्की को घेरता हुआ एक गोला बना लीजिए। अब इस गोले को घेरता हुआ एक और गोला बना लीजिए। अब इस गोले पर बाहर की ओर छोटे – छोटे, महीन, घने गोले बना लीजिये। अब इन गोलों के ऊपर बड़ी फूल की पंखुड़ियां बना लीजिए। अब इन पंखुड़ियों को मोटा कर लीजिए।
- अब सभी पंखुड़ियों में नीचे की ओर हल्का छायांकन कर लीजिए। अब पंखुड़ियों में नीचे की ओर हल्का छायांकन कर लीजिए। अब सभी पंखुड़ियों में अंदर, ऊपर की ओर मोटी गोल टिकिया बना लीजिए। अब कलाई की ओर बाएं ओर तिरछा होते हुए बड़ा सा अर्ध गोला बना लीजिए।
- अब अंदर वाले गोले की लकीर को मोटा कर लीजिए। अब फूल के ऊपर की ओर हाथ की पहली उंगली की तरफ फूल से निकालते हुए एक बड़ा सा गोला बना लीजिए। अब इस गोले को घेरता हुआ एक गोला और बना लीजिए।अब अंदर वाला गोला थोड़ा मोटा कर लीजिए। अब जो गोला आपने नीचे की ओर बनाया था।
- उस पर बाहर की ओर मोटी घनी गोल टिक्कियां बना लीजिए। अब प्रकार ऊपर के गोले पर भी बाहर की ओर मोटी घनी गोल टिकिया बना लीजिए। अब फूल से निकलती हुई लहरदार एक लकीर कलाई से नीचे तक बना लीजिए। अब एक लकीर लहरदार बीच वाली उंगली तक बना दीजिए।
- अब नीचे की लहरदार लकीर पर दाहिनी ओर थोड़ी थोड़ी दूरी पर भरी हुई पांच पंखुड़ियां बना लीजिए। अब इन पंखुड़ियों को घेरता हुआ गोला बना दीजिए। अब इस गोले पर महीने, छोटे, गोले बना लीजिए। अब लकीर के बाई ओर छोटी-छोटी गोल टिक्कियां पूरी लकीर पर बना दीजिए।
- अब ऊपर की लहरदार लकीर पर बाई ओर थोड़ी थोड़ी दूरी पर भरी हुई छह पंखुड़ियां बना दीजिए। अब इन पंखुड़ियों को घेरता हुआ गोला बना लीजिए। अब इस गोले पर महीन, घने, छोटे गोले बना लीजिए।
- अब लकीर के दाएं ओर छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बना लीजिए। यह टिक्कियां पूरी लकीर पर तक बनानी है। अब जो कलाई की ओर आपने गोला बनाया था उसमें पंखुड़ी के ऊपर तीन पत्तियां बना लीजिए। अब इसी प्रकार ऊपर वाले गोले में भी तीन पत्तियां बना लीजिए। अब नीचे वाले गोले में तीन पत्तियों के ऊपर बहुत महीन कम घनी टिक्कियां बना दीजिए। इसी प्रकार ऊपर वाले गोले में भी वैसी ही कम घनी टिकिया बना दीजिए।
- इस प्रकार पीछे के हाथ की एक खूबसूरत डिजाइन आपके हाथों को हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। इस रक्षाबंधन इतनी खूबसूरत बेल लगाना बिल्कुल मत भूलिएगा। अगर आपको हमारी यह मेहंदी की बेल पसंद आती है तो कृपया इस डिजाइन को दोस्तों, सहेलियों, रिश्तेदारों के साथ जरूर से जरूर शेयर करिएगा।
बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका दिन मंगलमय हो।
If you want to learn easy Rangoli then do not miss this easy Rangoli design for festivals tutorial.
Very nice mehndi