प्रिय दोस्तो व साखियों नमस्कार,
जैसा कि हम सभी जानते हैं यह रक्षाबंधन हम सभी के लिए खुशी और गम साथ में लेकर आया है। पूरी दुनिया कोरोनावायरस से लड़ रही है इन सभी के बीच हम भी अपना रक्षाबंधन का पर्व भी धूमधाम से मनाएंगे और मेहंदी की छटा भी हर जगह बिखेरेगे। रक्षाबंधन के लिए बिल्कुल नई तथा बहुत ही विशेष मेहंदी हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस डिजाइन की खास बात यह है कि आप बहुत ही सरलता से व कम समय में स्वयं लगा सकती हैं। आपको पार्लर जाकर किसी और से मेहंदी लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे आपको बहुत सारे फायदे होंगे जैसे – समय की बचत, पैसों की बचत, कोरोना से बचत, स्वयं मेहंदी लगाने की खुशी आपको मिलेगी। हमारी नई मेहंदी की डिजाइन लगाने का तरीका निम्नवत दिया जा रहा है।
Gol Tikki Arabic Henna Mehndi | मेहंदी लगाने का तरीका
- कलाई पर मेहंदी से तीन लकीर बना लीजिए बाद की दो लकीरों के बीच हिना भर दीजिए। अब एक लकीर और बना दीजिए। अब थोड़ी दूरी पर एक लकीर बना लीजिए। अब इस लकीर से थोड़ी दूर पर अर्ध गोले वाली लकीर बना दीजिए।
- अब इससे थोड़ी दूर दो लकीरे और बना लीजिए। अब आखिरी लकीर पर महीन, घने, छोटे गोले बना लीजिए। अब इस पर अर्धगोले बना लीजिए। अब गोले की एक तरफ टिक्की बना दीजिए। इसी प्रकार पूरी लक़ीर पर अर्धगोले बना के, अर्ध गोले के एक तरफ़ टिक्की बनाना है।
- अब बीच वाले दो अर्ध गोले के ऊपर दो पत्ती एक तरफ, दो पत्ती दूसरी तरफ और ऊपर की ओर एक तिलक वाली डिजाइन बना लेना है। अब इसके आगे टिक्कियां बना देना है। अब अर्ध गोले वाली लकीर व सीधी लकीर के बीच महीन, खड़ी, घनी रेखाएं बना लीजिए।
- इसके बाद अर्ध गोले वाली लकीर को मोटाई में बना दीजिए। इसके बाद वाली लकीर के पास एक और लकीर बनाकर लकीर के दोनों और घनी पत्तियां बना लीजिए। सबसे ऊपर वाली लकीर पर महीन, घने, छोटे गोले बना लीजिए। अब बीच में एक बड़ी सी भरी हुई गोल टिक्की बना दीजिए। इस टिक्की कोघेरती हुई तीन लकीरे बना लीजिए।
- इस लकीर पर महीन, घने, छोटे गोले बना लीजिए। अब इस पर बड़े गोले बना लीजिए। अब इस डिजाइन को घेरता हुआ दो अर्ध गोले वाली लकीर बना लीजिए। अब बाहरी लकीर पर महीन, घने, छोटे गोले बना लीजिए। अब अंदर वाली लकीर, गोले वाली डिजाइन के बीच हिना भर दीजिए।
- अब ऊपर वाली डिजाइन पर नुकीली, छोटी, घनी टिकिया बना दीजिए। अब बीच की उंगली तक बड़ी-बड़ी भरी हुई टिकिया बना दीजिए। अब इन टिकियो से थोड़ा दूर अर्ध गोले वाली लकीर बना लीजिए। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया जा रहा है। अब प्रत्येक गोले को घेरता हुआ एक गोला बना लीजिए।
- अब अर्ध गोले की लकीर पर महीन, छोटे गोले बना लीजिए। अब इस गोले वाले डिजाइन पर बहुत महीन, घनी, नुकीली पत्तियां बना लीजिए। अब नाखून के पास जो पत्ती बनी है उस पर टिकिया बना दीजिए। अब बड़ी टिक्की की अगली ओर छोटे – छोटे गोले बना लीजिए। अब उसमें एक टिक्की बना दीजिए। अब गोले में जहां जहां पर झुकाव है उस जगह पर तीन पत्तियां निकाल दीजिए।
यह मेहंदी का डिजाइन आप के हाथों को बहुत ही सुंदर बनाने वाला है। आप यह डिजाइन लगाकर अपना अनुभव हमारे साथ शेयर अवश्य करें और मेहंदी की यह अरेबिक बेल अन्य लोगों तक जरूर पहुंचाएं।
धन्यवाद!
Related Posts

good may dear
Super