प्रिय दोस्तों / सखियां नमस्कार,
करवा चौथ का पर्व भारत के प्रमुख पर्व में से एक है। यह पर्व बहुत ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की तैयारी बाजारों में महीने भर से पहले से शुरू हो जाता है। इस पर्व में पति अपनी पत्नी को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ अवश्य देते हैं। कुछ लोगों के यहां सरगी खाने की प्रथा है। इस व्रत में जब औरते पूरे सोलह सिंगार में जब तैयार होती हैं तो उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। मेहंदी उनके सोलह सिंगार का प्रमुख हिस्सा है। आज हम आपको पीछे की हाथ की बहुत ही खूबसूरत डिजाइन (Back Hand Mehandi design) बताएंगे। यह एक नई डिजाइन हैं जो कि आप अपनी करवा चौथ के पर्व में सुगमता से लगा सकती हैं ।
Step by Step Back hand Mehandi मेहंदी लगाने की विधि
- सबसे पहले हाथ के पीछे (Back hand) की ओर पहली उंगली के नीचे एक गोल चकरी बना लीजिए। अब चकरी को घेरता हुआ एक गोला बना लीजिए। गोले को थोड़ा मोटा कर लीजिए। अब गोले की लकीर पर छोटे, महीने गोले बना लीजिए। अब इन दोनों पर फिर से एक बार फिर से छोटे गोले बना लीजिए। महीन छोटे गोले के किनारे थोड़ी मोटी गोल टिक्की बना लीजिए। अब गोल चकरी के बीच में एक बड़ी मोटी गोल टिक्की बना दीजिए।
- इस फूल से एक पतली सी लकीर आप की तीसरी उंगली तक बना लीजिए अब लकीर से थोड़ा नीचे की ओर गोल चकरी बना लीजिए। चकरी को घेरते हुए एक गोला बना लीजिए। अब गोले को मोटा कर लीजिए। अब गोले के ऊपर महीन, छोटे, गोले बना लीजिए। अब इन गोले के ऊपर एक बार और महीने छोटे गोले बना लीजिए। छोटे गोले के किनारे थोड़ी मोटी गोल आकार की टिक्कियां बना दीजिए। अब गोल चकरी के बीच में एक बड़ी मोटी गोल टिक्की बना दीजिए। फिर सबसे छोटी उंगली तक एक पतली सी लकीर वना लीजिये। अब छोटी उंगली के नीचे थोड़ी दूर हुए एक गोल चकरी बना लीजिए। अब इस गोल चकरी के बाहर महीन गोल आकार की टिक्कियां बना लीजिए। फिर एक बार और महीने छोटे गोले बना दीजिए।
- अब छोटे गोले के नीचे थोड़ी मोटी गोल टिक्की बनाते हुवे एक बड़ी मोटी लकीर बना लीजिए। दूसरी लकीर भी मोटी गोल टिक्कियां बनाते हुए दूसरी लकीर बना लीजिए। यह लकीर पहली लकीर से छोटी बनानी होगी। अब इनके पास बड़ी से छोटी होती हुई गोलाई में थोड़ी मोटी लकीरे बना लीजिए।
- अब जो लकीर बनाई थी उन पर महीन-महीन, घने छोटे गोले बना लीजिए। अब इन दोनों के ऊपर एक बार महीन-महीन, घने, छोटे, गोले बना लीजिए। अब पहले जो फूल जैसी आकृति बनाई थी उसके नीचे की ओर दो पत्ती बनाएं। फिर उन पत्तियो के ऊपर दो पत्तियां और बना लीजिए। इन पत्तियों के बीच से चार बड़ी से छोटी होती हुई टिक्कियों को बना लीजिए।
- अब दूसरे फूल के पास भी दो पत्तियां बना लीजिए। अब इन पत्तियों के ऊपर फिर दो पत्तियां बनाए। फिर इन पत्तियों के नीचे से बड़ी से छोटी होती टिक्कियां बना लीजिए।
- अब सभी उंगलियों के ऊपर जाली बना लीजिए। जाली की जो लकीरें हैं वह आपको तिरछी घनी जालियों में बनाना है। तिरछी घनी जाली बनाने के लिए हाथों को थोड़ा सा कंपन देते हुए तिरक्षी लकीरे बनानी है और इन्हीं लकीरों से जाली बना लीजिए।
- अब सबसे छोटी उंगली के पास जो फूल बनाया था उसके दाएं ओर एक छोटा सा भरा हुआ आम का बूटा बना लीजिए। अब दूसरे फूल के पास भी यही डिजाइन बना लीजिए। अब सभी उंगलियों के नाखून के बाहरी किनारे पर नाखून की आकृति जैसी मोटी लकीर बना लीजिए।
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।