प्रिय दोस्तों / सखियों नमस्कार,
हमारे देश में एक त्यौहार जाता है तो दूसरा त्यौहार उसके पीछे से आ जाता है। क्योंकि हमारा देश विविधता में एकता का सूचक माना जाता है और जब त्यौहार आते हैं तो मेहंदी लगाने का भी समय आ जाता है। हर त्योहार पर आप एक नई डिजाइन का प्रयोग अपने हाथों पर कर सकते हैं। वह भी बेहद आसान तरीके से लगातार आप अपनी कलात्मक रुचि का बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। आज हम आपको पीछे के हाथ की एक बहुत ही सुंदर डिजाइन बता रहे हैं।
Trick मेहंदी लगाने की विधि | How to Draw Trick Mehndi Using Bangles
- चूड़ी के दो टुकड़े ले लीजिए। चूड़ी के यह टुकड़े बराबर आधी आधी टुकड़े में टूटा हुआ होना चाहिए। अब चूड़ी का एक टुकड़ा बड़ी उंगली पर नीचे की ओर छोटी उंगली की तरफ करके रख दीजिए। आप अब इसका दूसरा टुकड़ा कलाई के नीचे अंगूठे की तरफ टूटा हुआ सिरा रख लीजिए।
- अब चूड़ी के किनारी का सहारा लेते हुए आधा गोला मेहंदी की कोन से कलाई के पास तथा उंगली के पास भी आधा गोला बना लीजिए। अब इन आधे गोले के बीच एक बहुत छोटा गोला बना दीजिए। अब इस छोटे गोले के चारों महीन महीन छोटे-छोटे गोले बना लीजिए।
- इसके ऊपर फूल की पंखुड़ियां बना दीजिए। फूल की पंखुड़ियों का सिरा लहरदार बना लीजिए। फूल की पंखुड़ियों की लकीर को मोटा कर लीजिए। अब फूल की पंखुड़ियों के नीचे की ओर छायांकन कर लीजिए। अब फूल की निकली पंखुड़ी के पास थोड़ी गोलाई लिए हुए लकीर बना लीजिए। जिसका अंतिम सिरा गोलाई में बना दीजिए।
- अब इसके आगे तीन लकीरे बना लीजिए। जिस की पहली लकीर का सिरा गोल टिक्किदार बना लीजिए। दूसरी लकीर पर भरा हुआ आम के जैसी डिजाइन में बना लीजिए। तीसरी लक़ीर मोटी सी बनानी है। अब इन दोनों के बीच एक छोटा गोला बना लीजिए।
- इस पर फूल की पंखुड़ी बनानी है। अब इस फूल की पंखुड़ी पर आम का बूटा बना लीजिए। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया जा रहा है।
- अब आम के बूटे के अंदर महीन घनी पड़ी हुई लकीरे बना लीजिए। अब आम के बूटे का किनारा मोटा कर लीजिए। अब इस पर चार मोटी को लकीरे बना दीजिए। पांचवी लकीर पर पत्ती नंबर डिजाइन बना लीजिए। अब जो आधा गोला बनाया था उसके सिरे पर भी पत्तिनुमा डिजाइन बना लीजिए।
- अब फूल की ऊपरी पंखुड़ी के पास थोड़ी गोलाई लिए हुए लकीर बना लीजिए। जिसका अंतिम सिरा गोलाई में बना लीजिए। अब इसके आगे तीन लकीरे और बना लीजिए। जिसकी पहली लकीर का सिरा गोल टिक्की दार बना लीजिए। दूसरी लकीर का सिरा भरा हुआ आम के बूटे जैसे डिजाइन में बनाना है। तीसरी लकीर मोटी सी बनानी है। अब एक और टिक्की वाली लकीर बनानी है।
- इस पर एक छोटा गोला बना लीजिए। इस पर फूल की पंखुड़ी बनानी है। अब इस फूल की पंखुड़ी पर आम का बूटा बना लीजिए।अब फूल के ऊपर तथा नीचे की ओर पांच बड़ी से छोटी होती भी लकीरे बना लीजिए जिसका सिरा गोल टिक्की दार बना लीजिएI
Please share this Heena design video with your friends and family in Social Media.
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।