प्रिय दोस्तों / सखियों नमस्कार,
रमजान के महीने में लोग मेहंदी का उपयोग खूब करते हैं। मेहंदी को हिंदुस्तान में मुगल समाज ही लेकर आया था। मुगल 12 वीं शताब्दी में अपने साथ में ही मेहंदी की कला (Art of Mehandi) लेकर आए थे। फिर मेहंदी अपनी खूबसूरती की वजह से हर धर्म के लोगों को प्रिय हो गई । मुगल मेहंदी (Mughal Mehndi) के डिजाइन में कुछ मुख्य बातों का विशेष खयाल रखते हैं। मुगल मेहंदी में जीव – जंतु, दूल्हा – दुल्हन इत्यादि जीवित प्राणियों का चित्र नहीं बनाया जाता है।
मुगल मेंहदी में फूल, पत्ती, कली के डिजाइन बनाई जाती है। मुगल मेहंदी व पाकिस्तानी मेहंदी (Pakistani Mehndi) में गोल गुंबद, मिनारे इत्यादि भी बनाई जाती हैं। फूल पत्ती कली की डिजाइन अत्यंत खूबसूरत लगती है। मेहंदी लगाना भी एक कला है। आज हम आपको जो डिजाइन बताने वाले हैं वह बहुत ही आसान डिजाइन है। यह डिजाइन एक टिक्किदार डिजाइन है। टिक्कीदार डिजाइन बनाने में बेहद आसान होती है।
मेहंदी की टिक्की डिजाइन कोई भी बेहद आसानी से लगा सकता है। मेहंदी लगाने के प्रकार में उसकी विशेषताओं का विशेष महत्व होता है। वह मेहंदी तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक उसमें मेहंदी के प्रकार के अनुसार उसकी विशेषताएं सम्मिलित नहीं हो।
आज की मेहंदी अरेबिक बेल है। अरेबिक बेल में भी टिक्की डिजाइन का प्रयोग किया जा रहा है। इन दिनों कुछ नई डिजाइन कलाकारों द्वारा बनाई गई है और अब इसको बाजार में उतारा जा रहा है। यह नई डिजाइनिंग हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस मेहंदी की डिजाइन को आप आसानी से देखकर अपने हाथों में सजा सकती हैं। वैसे भी करवा चौथ में यदि हाथ में मेहंदी न लगाई जाए तो करवा चौथ का श्रृंगार कम समझा जाता है। अब यदि आप भी करवा चौथ के लिए कुछ खास मेहंदी की डिजाइन खोज रही है तो हम आपके लिए गोल टिक्की दार डिजाइन से बनी हुई मेहंदी आपके लिए लेकर आए हैं। यह मेहंदी आपके हाथों की खूबसूरती 100% बढ़ा देगा। आइए देखते हैं हमारी यह डिजाइन किस प्रकार शुरू की जाएगी ?
मेहंदी लगाने से पूर्व आप सभी लोग अपने हाथों को साबुन से धोकर साफ कर लीजिए।
मेहंदी लगाने की विधि | How to Draw Mehndi Step by Step
- यह गोल टिक्की वाली डिजाइन है तथा पीछे के हाथ पर लगाई जाने वाली मेहंदी (Back hand Mehndi) का डिजाइन है।
- अंगूठी की तरफ से हाथ की पीछे की बड़ी – बड़ी गोल टिक्कियां थोड़ा धनुष आकार में पहली उंगली के नाखून तक बना लीजिए। अब अब इन टिक्कियों को घेरती हुई गोलाकार लकीर बना लीजिए। अब इस पर महीन महीन घने छोटे-छोटे गोले बना लीजिए।
- अब जिस लकीर पर गोले वाली डिजाइन बनाई गई है उस लकीर को मोटा कर लीजिए। अब इस लकीर के ऊपर अर्ध गोले बना लीजिए। अब अर्ध गोले की लकीर को मोटा कर लीजिए। अब इस प्रकार मोटी लकीर को घेरती हुई गोलाई में पतली लकीरे बना लीजिए।
- इस लकीर पर छोटी-छोटी घनी गोल टिक्कियां पूरी लकीर पर बना लीजिए। अब इस लकीर को मोटा कर दीजिए। अब इस लकीर पर जहां जहां झुकाव बना हुआ है। उस उस जगह पर बड़ी तथा मोटी टिकिया बना लीजिए।
- अब सभी बड़ी टिक्की बनाने के बाद बड़ी टिक्कियों के ऊपर उस से छोटी टिक्की बना लीजिए। अब अंगूठे की तरफ जो टिक्कियां बनाई थी उससे हर बड़ी टिक्की से निकालते हुवे थोड़ी गोलाई लिए हुए लकीर बना लीजिए।
- अब इन लकीरों पर ऐसी लकीर बनाइए जो दोनों किनारों पर पतली हो और बीच में चौड़ी हो इन लकीरों में जो रिक्त स्थान अब दिख रहा है। उन स्थानों पर हिना भर दीजिए।
Please share this Mehndi design with your friends and family in Social Media and help spread the love!
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।