प्रिय दोस्तों व साखियों नमस्कार,
आज हम आपको गोल टिक्की से नई मेहंदी का डिजाइन बनाना सिखाएंगे। यह डिजाइन बहुत ही खूबसूरत व बहुत ही सरल है। यह सरल डिजाइन आप कुछ ही मिनट में बहुत ही सरलता से अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
Easy मेहँदी डिजाइन सरल मेहंदी लगाने की विधि
- हथेली के बीच बड़ी सी भरी हुई गोल टिक्की बना लीजिए। अब इस टिक्की को घेरते हुए दो गोले बना लीजिए। अब इस गोले के बाहरी ओर छोटे, महीन, घने गोले बना लीजिए। इस गोले को घेरता हुआ एक गोला और बना लीजिए। इस पर महीन, छोटे, घने गोले बना लीजिए।
- अब इस गोले के अंदर वाले गोले को मोटा कर लीजिए। अब इस पर छोटे – छोटे अर्धगोले बनाइए जिसमें अंदर की तरफ दो टिक्कियां बन जाए। इस प्रकार पूरे गोले पर यही डिजाइन बना लीजिए। अब प्रत्येक दो गोलो के बीच तीन पत्तियां बना लीजिए। अब कलाई पर चार पतली रेखाएं बना लीजिए। अब थोड़ी दूर पर चार रेखाएं और बना लीजिए।
- अब बीच की दो लकीरो के बीच हिना भर दीजिए। अब ऊपर वाली रेखा पर महीन, छोटे, गोले बना लीजिए। अब इस पर छोटे अर्ध गोले बनाएं जिसमें अंदर दो टिक्कियां बन जाए। इसी प्रकार की डिजाइन पूरी लकीर पर बना दीजिए। अब प्रत्येक दो गोलों के बीच तीन पत्तियां बना लीजिए। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया जा रहा है।
- कलाई की लकीर पर जो जगह बची हुई है उसमें एक लकीर खींच लीजिए। उस लकीर के दोनों और बड़ी गोल पंखुड़ियां बना लीजिए। अब अंदर की तरफ एक-एक लकीर बना लीजिए। अब पंखुड़ियों से लकीर के बीच हिना भर लीजिए। अब कलाई की लकीर में बीच की दो लकीर में हिना भर दीजिए।
- अब ऊपर की लकीर पर छोटे-छोटे, महीन, घने, गोले बना लीजिए। अब इस पर छोटी-छोटी नुकीली टिकिया बना लीजिए। यह नुकीली टिकिया पूरे गोले वाली लकीर पर बना लीजिए।
- अब पहली उंगली पर नीचे की ओर एक लकीर बना लीजिए। अब उस पर छोटे, महीन, घने गोले बना दीजिए। अब दो अर्ध गोले बनाकर अंदर एक टिक्की बना लीजिए। अब इन दोनों अर्ध गोले के बीच तीन पत्ती बना लीजिए। अब एक लकीर बनाइए अब उस पर एक मोटी लकीर बना लीजिए।
- अब एक लकीर और बना लीजिए इस पर छोटे, महीन, गोले बना लीजिए। अब इस पर नुकीली टिकियां बना लीजिए। अब एक लक़ीर और बना लीजिए इस पर महीन, घने, छोटे गोले बना लीजिए। अब उंगली के आखिरी पोर पर दो लक़ीर बना लीजिए।
- अब तिरक्षी लकीरो से जाली बना दीजिये। अब जाली के कोने पर टिक्की बना दीजिए। उंगली के पोर पर हिना भर दीजिए। अंगूठे के पहले मोड़ पर एक लकीर बनाएं और दूसरे मोड पर एक लकीर बनाएं उस पर गोले बना लीजिए।
- अब इस पर जालियां बना लीजिए। अब जालियों के कोने पर एक टिक्की बना लीजिए। अब दो लकीरे उसके नीचे बना लीजिए। उसके ऊपर नहीं घने गोले बना लीजिए। इस पर अब नुकीली टिक्कियां बना लीजिए। अब बाकी की तीन उंगली में पहली उँगली वाली डिज़ाइन बना लीजिए। अब अंगूठे में नीचे की ओर तीन पत्ती बना दीजिए।
इतनी खूबसूरत आसान मेहंदी का डिजाइन आप किसी भी पर्व, समारोह में लगाकर जा सकती हैं। अगर आपको ये डिज़ाइन पसंद आती है तो कृपया शेयर अवश्य करें।
धन्यवाद,
आपका दिन मंगलमय हो।