प्रिय मित्रों व साखियों नमस्कार,
“खुदा ही जाने क्यों तुम हाथों पर मेहंदी लगाती हो।
बड़ी नासमझ हो फूलों पर पत्तों के रंग चढ़ाती हो।“
आज हम आपको एक बहुत ही सरल व बहुत ही खूबसूरत डिजाइन बताने जा रहे हैं। यह डिजाइन बहुत जल्दी व बहुत ही आसानी से आप लगा सकती है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए है जिनको घनी मेहंदी लगवाना नहीं पसंद है। हमारे कुछ समारोह भी ऐसे होते हैं जबकि बहुत भारी मेहंदी का डिजाइन शोभा नहीं देते हैं। फैशन के दौर में लोग सिर्फ अरेबिक बेल लगाना ही पसंद करते हैं। हाथों के पीछे हिस्से में मेहंदी लगाना अब एक आम चलन हो गया है । पीछे हाथ की मेहंदी बहुत ही साफ-सुथरा व सुंदर होना चाहिए। इसलिए वह लोग जिन्हें अभी मेहंदी लगाना बहुत अच्छी तरीके से नहीं आती है वे इस मेहंदी से मेहंदी लगाना सीखना शुरू कर सकते हैं।
How to Draw Arabic Henna from Plus Sign | सरल मेहंदी लगाने की विधि
- हथेली के पीछे बड़ा सा एक धन का निशान बना लीजिए। अब उसके ठीक नीचे थोड़ी दूरी पर बड़ा सा गोला बनाकर हिना भर दीजिए। अब गोले को घेरते हुए गोलाई में गोलाई में छोटी-छोटी टिकिया बना दीजिए।
- अब बीच की उंगली पर पहले जितना ही बड़ा गोला बना लीजिए। अब गोले में हिना भर दीजिए। अब गोले को घेरते हुए छोटी छोटी गोल टिकिया बना दीजिए। अब धन के निशान में भी बीच में गोला बनाकर हिना भर दीजिए। अब गोले को घेरता हुआ एक गोला बना लीजिए।
- अब इस गोले पर महीन, घनी, गोल टिकिया बना लीजिए। अब इस पर छोटी-छोटी गोल पंखुड़ियां बना लीजिए। अब इन पंखुड़ियों के ऊपर एक गोला बना लीजिये। अब अंदर वाले गोले और पंखुड़ियों के बीच जो जगह खाली है उसमें हिना भर लीजिए। अब बाहर वाले गोले पर बड़ी-बड़ी गोल पंखुड़ियां बना लीजिए।
- अब इन पंखुड़ियों का बाहरी सिर मोटा कर लीजिए। अब इन पंखुड़ियों में नीचे की ओर एक एक टिक्किदार लकीरे बना लीजिए। अब जो पहले बड़े बड़े गोले के बाहर जो टिकिया बनाई थी उन दो टिकियो के बीच एक-एक तिलक वाली डिजाइन बना लीजिए। अब उंगली के पोर के पास दो लकीरें खींच दीजिये।
- अब इस पर छोटे, महीन, गोले बना लीजिए। अब बाकी के पोर में हिना भर दीजिए। मेहंदी भरने से पहले नाखून के किनारे लकीरे अवश्य बना दीजिये।
- अब कलाई के पास तीन अर्द्ध गोले वाली लकीरे बना दीजिये। अब हर गोले के नीचे एक एक भरी हुई टिक्की बना दीजिए। अब इस टिक्की पर फूल का डिजाइन बना दीजिए। अब लकीर में जहां-जहां झुकाव है उस जगह पर एक एक तिलक बना लीजिए।
मेहंदी का यह डिजाइन उन लड़कियों व महिलाओं को जरूर पसंद आएगी। जिनके पास स्वयं को सजाने संवारने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। यदि काम में अधिक व्यस्तता के कारण आप मेहंदी नहीं लगा पाती हैं तो यह मेहंदी का डिजाइन आप लगा सकती हैं। क्योंकि यह मेहंदी का डिजाइन बहुत ही आसान है तथा बहुत ही आसानी से लगाई जा सकती है। मेहंदी की डिजाइन आप अपने हाथों पर एक बार जरूर ट्राई कीजिएगा। हमारी यह अरेबिक बेल आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों तक अवश्य शेयर कीजिएगा।
धन्यवाद
New trick… Very beautiful mehendi design
mornig ful love
Nice simple design. Looking awesome.
Nice