प्रिय दोस्तों साथियों नमस्कार,
आज गणित के अंक 8 से हम आपको बहुत ही आसान मेहंदी का डिजाइन बताने वाले हैं मेहंदी लगाने की विधि निम्नवत है –
Number Mehndi Design | आसान और सरल मेहंदी लगाने की विधि
- हथेली के बिल्कुल पीछे गणित का अंक 8 सीधा बना लीजिए। अंक 8 घेरता हुआ एक बार 8 और बना लीजिए। अब अंक 8 का जो गोला कलाई की और है उस पर बाहर की ओर पूरे गोले पर महीन, छोटे, घने गोले बना लीजिए। अब इस पर आम का बूटा बना लीजिए। अब बूटे के बाहर की लकीर को गहरा कर लीजिए।
- अब बूटे के पीछे एक और लकीर बना लीजिए। जिसका सिरा पत्तीदार बना लीजिए। अब इस लकीर पर छोटे, महीने, गोले बना लीजिए। अब बूटे के ऊपर की ओर बड़ी से छोटी होती हुई टिकिया बना लीजिए। अब आम के बूटे के अंदर 6 लकीर सीधी सी बना लीजिए।
- अब आखिरी लकीर पर महीन, घने, छोटे गोले बना लीजिए। अब एक बार और थोड़े बड़े गोले इस पर बना लीजिए। अब तीन लकीरे बना लीजिए। सबसे पहली लकीर हुआ गोले के बीच जो जगह खाली है उसमें हिना भर दीजिए। अब जो जगह खाली उसमें हिना भर दीजिये।
- अब बाकी बचे आम के बूटे में छोटे-छोटे गोले बनाकर बीच में एक टिक्की बना लीजिए। अब इसके नीचे वाले गोले में तिरछी लकीरों की घनी जाली बना दीजिए। अब इसके नीचे वाले गोले में नीचे की ओर तीन लकीरे बना लीजिए। उस पर महीन, छोटे, घने गोले बना लीजिए।
- अब इस पर थोड़ा बड़े गोले बना लीजिए। अब इसके ऊपर चार लकीरे बना लीजिए। अब लकीर और गोले के बीच जो जगह खाली बची है उसमें हिना भर दीजिए। अब सबसे ऊपर वाली लकीर पर छोटे, महीन, घने गोले बना लीजिए। अब जो जगह रिक्त है उसमें हिना भर दीजिए।
- अब इस गोले के नीचे एक आम का बूटा बना लीजिए। बूटे के पीछे से एक लकीर बना लीजिए इसका सिरा पत्तीदार बना लीजिए। अब पत्ती के आगे बड़ी से छोटी होती हुई टिकिया बना लीजिए। अब बूटे के अंदर ऊपर से कुछ लकीरे बना लीजिए। उस पर छोटे, महीन, गोले बना लीजिए।
- अब इस पर एक बार और पहले से थोड़े बड़े गोले बना लीजिए। अब दो लकीरे बना लीजिए। अब लकीर और गोले के बीच में जो जगह खाली है उसमें हिना भर दीजिए। अब बचे हुए बूटे पर पड़ी वह खड़ी लकीरों की जाली बना लीजिए। अब एक छोड़कर एक जाली में हिना भर दीजिए।
- अब अंक 8 का झुकाव जहां पर है उस जगह एक मोटी गोल टिक्की बना लीजिए। अब इसको घेरते हुए ओर गोला बना दीजिए इस पर ऊपर से मोटी नीचे से पतली लकीर बना लीजिए। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया जा रहा है। अब दूसरी ओर भी ऐसे डिजाइन बना दीजिए।
- अब दूसरी से तीसरी तीसरी उंगली के बीच दो लकीर बना दीजिए जिसका सिरा पत्तिनुमा बना लीजिए। अब मोटी लहरदार लकीर बना दीजिए। अब अंगूठे का नाखून छोड़ते हुए पहला पोर पर हिना भर दीजिए। अब एक लकीर खींच कर दो पत्तिनुमा बना दीजिए। अब सभी उंगलियों पर दो लकीरें खींच लीजिए।
- अब नीचे की लकीर पर छोटे, महीन, गोले बना लीजिए। अब नाखून को छोड़कर बाकी उगली पर हिना भर दीजिये। य अब दो पत्त्ती एक तरफ, दो पत्ती एक तरफ बना लीजिए, अब थोड़ा ऊपर की ओर एक तिलक डिजाइन बना लीजिए।
- अब अरेबिक बेल के ऊपर एक लहरदार लकीर बना लीजिए। जिसका सिरा टिक्की दार बना दीजिए। अब लकीर के आगे दो मोटी लकीरे बना लीजिए। अब लहरदार लकीर के पीछे दो लकीरे और बना लीजिए। जिसका सिरा टिक्की दार बना लीजिए। अब इसके पीछे बड़ी से छोटी होती हुई टिकिया बना लीजिए।
धन्यवाद!
1st like and 1st comment also… u r awesome
Nice
Good meh ndi trick…
Super
Good morning
Wowww nice
Didi ap ye bataye ki mehndi jaldi jaldi kaise lagae
58 lkk… Beautiful