प्रिय दोस्तों/ सखियों नमस्कार,
शादी में दुल्हन की मेहंदी का अहम स्थान होता है। दुल्हन की मेहंदी बहुत ही घनी और बहुत ही खास तरीके से लगाई जाती है। आज हम आपको एक खास डिजाइन बताने जा रहे हैं जो आप उन लोगों को लगा सकते हैं जिन्हें बहुत भरे हुए हाथों की मेहंदी नहीं पसंद होती है। देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है। इस प्रकार की मेहंदी के डिज़ाइन की माँग आजकल बहुत ज्यादा हो रही है। इस प्रकार की मेहंदी देखने बहुत लुभावनी लगती है। इस प्रकार की मेहंदी के डिज़ाइन की माँग स्कूल के बच्चों तथा बाहर काम करने वाली कार्यालय कर्मचारियों में बहुत ज्यादा है।
लोगों को इस प्रकार की मेहंदी का डिज़ाइन बहुत पसंद आ रहा है। जो मेहंदी का डिजाइन हम आपको बता रहे हैं। यह डिजाइन आप शादी में दूल्हे को भी लगा सकते हैं। अब शादी में सिर्फ दुल्हन ही मेहँदी (Dulhan Mehndi) नहीं लगाती है। अब दूल्हे के भी मेहंदी (Dulha Ki Mehndi) लगाने का चलन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
ज्यादातर लड़कों को भरी हाथ की मेहंदी कम पसंद आती है। इसलिए यह मेहंदी आप दूल्हे को आराम से लगा सकती हैं।
Easy Front Hand Mehndi for Wedding मेहंदी लगाने की विधि
- अंगूठे के पास आधा गोला बना लीजिए। अब इस गोले को घेरता हुआ एक और गोल बना लीजिए। अब इस गोले में खड़ी रेखा तथा पड़ी हुई रेखाओं की जाली बना लीजिए ।
- अब गोले के ऊपर ऐसी रेखाएं बना दीजिए जिनके सिरे गोल टिक्किदार बने हुए होते हैं। अब इन रेखाऒ के निचले भाग पर छोटी छोटी गोल टिक्कियां बना लीजिए ।
- अब पहली उंगली के नीचे से बड़ी गोल टिक्कियां बनाना आरंभ करें और कलाई के नीचे तक छोटी होती हुई गोल टिक्कियां बना लीजिए। अब पहली उंगली से दूसरी उंगली तक बढ़ा हुआ एक आम का बना लीजिए ।
- अब बूटे के पीछे से तीन लकीरे गोलाई लिए हुवे बना दीजिए। इन लकीरों के ऊपरी सिरा गोल टिक्किदार बना दीजिए ।
- अब आखिरी लकीर पर बड़ा सा आम का बूटा बना लीजिए। आम की बूटे के सिरे पर तीन मोटी गोलाई लिए हुए लकीरें बना लीजिए। इन लकीरों के पास एक छोटा गोला बना लीजिए। इस गोले पर छोटे-छोटे महीन गोले बना लीजिए। अब एक छोटा भरा हुआ आम का बूटा बना लीजिए।
- इसके पास तीन भरी हुई लकीर बनाते हैं। अब आगे की बची हुई लकीरों पर महीन घनी छोटी टिकिया बना दीजिए। अब पहले आम के बूटे में एक छोटा गोला बना लीजिए। गोले पर महीन घने छोटे गोले बना लीजिए।
- अब एक लकीर खींचिये। उस पर महीन घने छोटे गोले बना लीजिए। उस पर टिकिया बना दीजिए। अब आम के बूटे पर खाली महीन लकीरें बना दीजिए।
- अब फूल के बीच में तथा पंखुड़ियों के बीच में एक एक टिक्की बना दीजिए। अब दूसरे आम के बूटे में छोटी चकरी बनाकर आम का बूटा भर दीजिए। अब जो बड़ी टिक्कियों को घेरती हुई लकीर थी उसको मोटा कर लीजिए। दूसरे आम की बूटे के पास दो लकीरे बना लीजिए।
- अब पहले आम के बूटे के ऊपर चार बड़ी से छोटी होती हुई लकीरे बना ले। जिनका सिरा टिक्की दार बना होना चाहिए।
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो।